अम्बाला शहर के कपड़ा मार्किट में चलाया घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान।

 कांग्रेस नेता निर्मल सिंह ने आज अम्बाला शहर में घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरूआत की। यात्रा का मुख्य बाजारों बड़ी धूमधाम से फूल मालाओं के साथ स्वागत भी किया गया।कार्यक्रम अग्रसेन चौक से शुरू होकर,न्यू कपड़ा मार्किट बाजार से होता हुआ शुक्लकुण्ड रोड व आस पास के इलाकों में 'घर-घर कांग्रेस हर-घर कांग्रेस' अभियान की शुरुआत एक डोर टू डोर कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात करते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए निर्मल सिंह ने कहा की 'इंडिया एंप्लायमेंट रिपोर्ट 2024’ की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा की भाजपा सरकार युवाओं को बेरोजगार,अशिक्षित, अकुशल,नशेड़ी और अपराधी बनाने की नीति पर आगे बढ़ रही है। अपने भविष्य को इस सरकार के चंगुल से बचाने के लिए युवा पलायन करने को मजबूर हैं। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा के 55% पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में हरियाणा छोड़कर पलायन कर चुके हैं। 

निर्मल सिंह ने कहा कि हरियाणा में बढ़ रही बेरोजगारी ने भयावय रूप ले लिया है। लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा एक के बाद एक घोटालों को अंजाम देने में ही व्यस्त रहीं। बेरोजगारी को लेकर आई ताजा रिपोर्ट इसी बात की तस्दीक कर रही है। मानव विकास संस्थान यानी आइएचडी के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन यानी आइएलओ ने इस रिपोर्ट को जारी किया है।
निर्मल सिंह ने कहा कि हरियाणा के सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। सरकार द्वारा जानबूझकर धांधली करके भर्तियों को लटकाया जा रहा है। युवा भर्तियों की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। लेकिन बीजेपी मुख्यमंत्री,मंत्री बदलने में लगी हुई है। 2014 तक देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला हरियाणा का प्राइवेट सेक्टर भी मौजूदा सरकार की नीतियों के चलते चौपट हो चुका है। बढ़ते अपराध और बेलगाम अफसरशाही के चलते प्रदेश में नया निवेश आना बंद हो गया। कोई नया उद्योग स्थापित होने की बजाए,कांग्रेस कार्यकाल के द्वारा दौरान स्थापित हुए उद्योग भी यहां से पलायन करने लगे। 
इसकी वजह से प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार उत्पन्न नहीं हो पा रहे हैं। जो बेरोजगारी को कई गुना बढ़ा देता है। बेरोजगारी का धांश झेल रहे युवा हरियाणा छोड़कर दूसरे राज्य और दूसरे देशों में पलायन करने के लिए मजबूर हैं। बड़ी तादाद में हताश युवा नशे और अपराध के चंगुल में फंस जाते हैं। इसकी वजह से प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगाता बढ़ रह है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा को अपराध, नशे, बेरोजगारी और पलायन के ऐसे कुचक्र में फंसा दिया है, जो प्रदेश के वर्तमान ही नहीं भविष्य को भी बर्बाद कर रहा है। 
निर्मल सिंह ने कहा की जल्द ही प्रदेश में हालात और सरकार दोनों बदलेंगे। फिर एक बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और युद्ध स्तर पर बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।कांग्रेस का परिवार लगातार विस्तार ले रहा है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और जनता बदलाव के मूड में है। पेपर लीक और भर्ती माफिया को खत्म करके योग्यता के अनुसार युवाओं को 2 लाख पक्की नौकरियां दी जाएंगी। साथ ही अपराध पर नकेल कसकर व अफसरशाही पर लगाम लगाकर प्रदेश में निवेश के लिए माहौल बनाया जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में पहले की तरह रोजगार सृजन करके युवाओं को करियर के उत्कृष्ठ अवसर प्रदान किए जाएंगे। 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुए चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि 31 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली होने जा रही है। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर होने वाली इस रैली में हरियाणा से लाखों लोग शिरकत करेंगे। बीजेपी सरकार कि लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता संघर्ष का बिगुल फूंकेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास हर लोकसभा क्षेत्र में मजबूत उम्मीदवार हैं, जिनके नाम का ऐलान जल्द हो जाएगा