पीड़ित लड़की को मिला 25 दिन बाद न्याय ,आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी विकास गर्ग पिछले 6 साल से लड़की को शादी का झांसा देकर युवती की इज्जत से खिलवाड़ कर रहा था। यहां तक की आरोपी विकास ने लड़की की साठ अश्लील विडिओ बनाई हुयी थी जिसके बल पर विकास गर्ग लड़की को ब्लेकमेल कर बलात्कार कर रहा था।

पीड़ित लड़की को मिला 25 दिन बाद न्याय ,आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पानीपत ( मदन लाल ) || पानीपत में पिछले 25 दिनों से ज्वलंत मुद्दे पर विराम  लग गया  , पीड़ित लड़की को पिछले 6 साल से ब्लैकमेल  कर अश्लील वीडियो बनाकर लड़की से रेप करने वाले  आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिए  , पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ  ब्लैकमेल करने की  शिकायत दे रखी है  ,जिसकी  जाँच अभी जारी है |  पीड़ित लड़की ने मिडिया व् पानीपत पुलिस कप्तान का धन्यवाद किया । 

दरअसल मीडिया में खबर आने के बाद रेप पीड़िता को इंसाफ मिला है। जिस बलात्कार के  आरोपी को पानीपत पुलिस पिछले महीने से गिरफ्तार नहीं कर रही थी उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है |  आरोपी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद  पीड़ित लड़की ने मिडिया  का धन्यवाद जताया और कहा की अब इन्साफ की उम्मीद जगी है।  आरोपी  विकास गर्ग पिछले  6  साल से लड़की को शादी का झांसा देकर  युवती की  इज्जत से खिलवाड़ कर रहा था। यहां तक की आरोपी विकास ने लड़की की साठ अश्लीलविडिओ बनाई हुयी थी जिसके बल पर विकास गर्ग लड़की को ब्लेकमेल कर बलात्कार कर रहा था।  फ़िलहाल पीड़ित लड़की का कहना है वो तो कब से टूट चुकी थी एक समाजसेविका  सविता आर्य ने उन्हें सम्भाला  और उसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ी और लड़की को अब उम्मीद जगी है की उन्हें इंसाफ मिलेगा।  वंही दूसरी औरआरोपित विकास गर्ग ने भी लड़की के खिलाफ पुलिस को ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसकी अभी जाँच जारी हे |