दुष्यंत चौटाला के हरियाणा के डिप्टी सीएम बनने के बाद हरियाणा की राजनीति ने लिया अलग मोड़......... 

कांग्रेस को अलविदा कहने वाले अशोक तंवर की भी अजय चौटाला और अभय चौटाला परिवार से नजदीकियां बढ़ने लगी है। अशोक तंवर ने तो विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला के उम्मीदवारों और अभय चौटाला के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन दिया था। अशोक तंवर भी अपने तरीके से इन दोनों परिवारों को एक जुट करने में लगे हुए है।

दुष्यंत चौटाला के हरियाणा के डिप्टी सीएम बनने के बाद हरियाणा की राजनीति ने लिया अलग मोड़......... 

दुष्यंत चौटाला के हरियाणा के डिप्टी सीएम बनने के बाद हरियाणा की राजनीति ने अलग सा मोड़ ले लिया है। बात हो रही है चौटाला परिवार की करीब 1 साल पहले इनैलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के दोनों बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला में दरार आने से दोनों के परिवार अलग हो गए। दोनों के राजनीतिक रिश्ते भी टूट गएऔर पारिवारिक रिश्ते भी टूट गए। दोनों की लड़ाई के बाद अजय चौटाला के परिवार ने जननायक जनता पार्टी के नाम से अलग से पार्टी बना ली और 11 महीने की इस पार्टी ने हरियाणा की राजनीति में अपना अलग से मुकाम हासिल कर लिया इनैलो ताश के पत्तो की तरह बिखरती रही और जजपा कामयाबी को छूती रही। अजय चौटाला , अभय चौटाला का परिवार करीब एक साल से दूर है हालाँकि इन दोनों परिवारों को एकजुट करने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के खाप नेताओ ने खूब जोर लगाया लेकिन दोनों परिवारों में एकजुट होने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। कुछ दिन पहले अजय चौटाला और अभय चौटाला की माता स्नेहलता के निधन के दौरान दोनों परिवार एक साथ दिखाई दिए लेकिन उसके बाद दोनों ही परिवारों ने एक बार फिर से अपने अपने रस्ते अलग कर लिए। कल दुष्यंत चौटाला हरियाणा का डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने सिरसा स्थित निवास पर पहुंचे तब अजय चौटाला भी उनके साथ थे। आज अजय चौटाला और अभय चौटाला उनके पैतृक गांव तेजाखेड़ा गांव में एक साथ फिर से मिले हालाँकि उनका मिलना केवल सामाजिक ही था लेकिन एक बात जरूर है कि चौटाला परिवार की चौधराहट वापिस आने के बाद दोनों परिवारों के एकजुट होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता इस मोके पर अजय , अभय चौटाला के चाचा रणजीत सिंह चौटाला भी मौजूद थे। आपको बता दे कि इन दिनों कांग्रेस को अलविदा कहने वाले अशोक तंवर की भी अजय चौटाला और अभय चौटाला परिवार से नजदीकियां बढ़ने लगी है। अशोक तंवर ने तो विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला के उम्मीदवारों और अभय चौटाला के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन दिया था। अशोक तंवर भी अपने तरीके से इन दोनों परिवारों को एक जुट करने में लगे हुए है।