जजपा बीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे

संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बलबूते पर ही संगठन को कम समय में अधिक मजबूती मिल सकती है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों और उनके द्वारा सरकार में किए गए आमजन के हित के कार्यों को हर घर में हर व्यक्ति को बताएं।

भिवानी ||  स्थानीय देवीलाल सदन में जननायक जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि जजपा बीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तंवर एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीसी सैल प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर पहुंचे, जजपा जिला अध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला व प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता बीसी सैल के जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मेहनत एवं नए युवाओं को जजपा में जिम्मेवारी देने एवं संगठन मजबूती के लिए चर्चा करना था। 

जजपा बीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तंवर, प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर, जजपा जिला अध्यक्ष जोगेंंद्र बागनवाला व प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। इसी तरह किसी भी संगठन की मजबूती के लिए भी ऊर्जावान युवाओं का साथ होना जरूरी है। इसीलिए जजपा अब ऊर्जावान एवं नए युवाओं को जिम्मेवारी सौंपेंगी।  संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बलबूते पर ही संगठन को कम समय में अधिक मजबूती मिल सकती है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों और उनके द्वारा सरकार में किए गए आमजन के हित के कार्यों को हर घर में हर व्यक्ति को बताएं। इससे संगठन में लोग जुड़ेंगे और जजपा के साथ मिलकर प्रदेश के विकास कार्यों में भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव व शहर के वार्ड में सामूहिक कार्यों को अधिक से अधिक करवाएं, ताकि हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। 

जजपा बीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तंवर, प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर, जजपा जिला अध्यक्ष जोगेंंद्र बागनवाला व प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि आज तक बीसी वर्ग को जो मान-सम्मान देवीलाल परिवार ने दिया है, उसके मुकाबले किसी भी राजनीतिक दल ने बीसी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल के दिखाई राह पर चलते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी बीसी वर्ग के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जजपा की सरकार ना होकर सरकार में हिस्सेदारी है, इसके कारण भी हर कार्यकर्ता का कार्य होने में देरी हो रही है। इस देरी को दूर करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अधिक कार्य करना होगा, ताकि वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव में जजपा की सरकार बने।