सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ झाड़ू उठा किया प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार मांगे मानने के बावजूद भी सरकार पीछे हट रही है। जानकारी देते हुए रोहतक नगर निगम के कर्मचारी प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि काफी समय से लंबित पड़ी मांगों को सरकार सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार वायदा करके भी सरकार वायदे से मुकर रही है

रोहतक || अपनी मांगों को लेकर रोहतक नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यही नहीं 25 सितंबर से 29 सितंबर तक सांकेतिक तौर पर नगर निगम कर्मचारी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे और 15 अक्टूबर तक मांगे नहीं मानी तो बड़े स्तर पर रोहतक में सरकार के खिलाफ रैली होगी। कौशल रोजगार बंद करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आज फिर शहर में प्रदर्शन किया लघु सचिवालय से लेकर मानसरोवर पार्क और फिर नगर निगम तक प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार मांगे मानने के बावजूद भी सरकार पीछे हट रही है। जानकारी देते हुए रोहतक नगर निगम के कर्मचारी प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि काफी समय से लंबित पड़ी मांगों को सरकार सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार वायदा करके भी सरकार वायदे से मुकर रही है इसलिए वह सरकार को आखिरी अल्टीमेट  देना चाहते हैं इसके विरोध स्वरूप 25 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रत्येक नगर निगम में 21 सफाई कर्मचारी होकरताल पर बैठेंगे और 15 अक्टूबर तक सरकार ने फिर भी मांगे नहीं मानी तो 15 अक्टूबर को रोहतक में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर रैली की जाएगी उन्होंने बताया कि कौशल रोजगार को सरकार बंद करें वह कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें।