गुरुग्राम-भाजपा ने जीएल शर्मा पर जताया भरोसा!

गुरुग्राम || करीब एक दशक से देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने हरियाणा प्रदेश में सामाजिक समरसता के पुरोधा एवं  सर्व समाज के नेता जीएल शर्मा की संगठन सेवा पर भरोसा जताते हुए फिर से  हरियाणा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

गुरुग्राम || करीब एक दशक से देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने हरियाणा प्रदेश में सामाजिक समरसता के पुरोधा एवं  सर्व समाज के नेता जीएल शर्मा की संगठन सेवा पर भरोसा जताते हुए फिर से  हरियाणा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जीएल शर्मा को पुनः बीजेपी हरियाणा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी। गुरुग्राम सहित प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं और बधाई दी। भाजपा के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक,  धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने भी जीएल शर्मा को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जीएल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, पूर्व सांसद एवं भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव सहित प्रदेश और केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें संगठन की सेवा का जो अवसर दिया है उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। इससे पूर्व भी पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी से निभाने का उन्होंने पूरा प्रयास किया है। आगे भी संगठन की सेवा की जिम्मेदारी को वह पूरी गंभीरता से निभाएंगे।