बद्रीनाथ ने अपने भगतों के लिए खोले कपाट.. जानिए कितने श्रद्धालु कर पाएगे दर्शन...

covid काल के कारण अब लगभग दो सालो बाद भक्तो को यह भव्य अवसर प्राप्त हुआ | इस पल का भक्त काफी लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे |

बद्रीनाथ ने अपने भगतों के लिए खोले कपाट.. जानिए कितने श्रद्धालु कर पाएगे दर्शन...

P24 News (Neeshu Sharma) || विश्व प्रसिद्ध चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुआ के लिए खोल दिए गए | सुबह 4 बजे से कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसके बाद करीब 6 बजे कपाटों को खोल दिया गया |  देर रात से भक्त कतार में खड़े हो , कपाट खुलने का इंतज़ार कर रहे थे | covid काल के कारण अब लगभग दो सालो बाद भक्तो को यह भव्य अवसर प्राप्त हुआ | इस पल का भक्त काफी लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे | लम्बे समय बाद भक्तो में ख़ुशी की लहर दिखाई दी |  इस भव्य अवसर पर मंदिर को गंदे के फूलो से सजाया गया | और धाम की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई |



 इस भव्य अवसर पर हज़ारो श्रद्धालुओं की  भीड़ देखने को मिली |  भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने विदेशो से भी भक्त बद्रीनाथ पहुंचे और सबकी खुशहाली की कामना कर दर्शन किये | और पूजा अर्चना एवं पूर्ण  विधि विधान के पश्चात भक्तो ने अखंड ज्योति के दर्शन किये |  साथ ही आपको बता दे कि अब प्रतिदिन 15000 हज़ार भक्त एक साथ दर्शन कर पाएंगे | दो दिन पूर्व केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे | जिसके बाद आज बद्रीनाथ के कपाट खोले  गए | और अब मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाटों को खोलने की तयारी की जा रही है | जिसके बाद भक्त चारों  धामों के दर्शन कर पाएंगे |