भाजपा गोडसे की विचारधारा तो कांग्रेस गांधी की विचारधारा की पार्टी - अजय सिंह यादव

उन्होंने कहा राव इंद्रजीत सिंह 9 साल तक तो सत्ता का सूख भोगते रहे और चुनाव के समय में अपने आप को असहाय दिखाकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। पिछले 9 वर्ष से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनी हुई है और राव इंद्रजीत केंद्रीय मंत्री रहे हैं, लेकिन पिछले 9 वर्ष में जनता के बीच कितनी बार गए हैं और उनकी क्या उपलब्धि रही वो भी बताएं।

गुरुग्राम || भाजपा के नो वर्ष पूर्ण होने पर साइबर सिटी के पटौदी में की गई रैली पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरूग्राम की समस्याओं और अधूरे पडे कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कोई काम नहीं किया। एक छोटे से शेड में रैली की गई और उसमें भी कुर्सीयां खाली थी। इससे साफ जाहिर है कि रैली फ्लाप रही और जनता ने राव इंद्रजीत सिंह को नकार दिया है। जनता को कार्य चाहिए। उन्होंने कहा राव इंद्रजीत सिंह 9 साल तक तो सत्ता का सूख भोगते रहे और चुनाव के समय में अपने आप को असहाय दिखाकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। पिछले 9 वर्ष से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनी हुई है और राव इंद्रजीत केंद्रीय मंत्री रहे हैं, लेकिन पिछले 9 वर्ष में जनता के बीच कितनी बार गए हैं और उनकी क्या उपलब्धि रही वो भी बताएं। चुनाव में अब एक वर्ष भी नही बचा है तो फिर से जनता के बीच जा रहे हैं और वो भी ये बहाना लेकर की दक्षिणी हरियाणा के साथ अनदेखी हो रही है, पिछले 9 वर्ष में दक्षिणी हरियाणा की अनदेखी राव इंद्रजीत सिंह को क्यों नही दिखाई दी। 2015 में हुई एम्स की घोषणा पर आज तक एक ईंट तक नही लगी है। बिनोला का रक्षा विश्वविद्दालय आज तक तैयार नही हुआ है।

गुडगांव के प्रस्तावित रूट की घोषणा कांग्रेस शासन काल में हुई थी जिसकी मंजूरी अब हुई है जिसका झूठा श्रेय वो लेना चाहते हैं, पिछले 9 वर्षों में गुडगांव व रेवाडी में एक नया बस स्टैंड तक नही बनवा पाए, गुडगांव में एक सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग नही बना पाए, गांव काकरोला की पंचायत द्वारा जमीन देने के बावजूद आज तक वहां विश्वविद्दालय का निर्माण नहीं करवा सके, नगर निगम गुडगांव के सिकंदरपुर, नाथुपुर, कैन्हई व मानेसर के मकानों को तोडने का कार्य किया जा रहा है। इनको बंद करवाने की बजाय यह बोलना कि चुनावी वर्ष में यह कार्रवाई करनी ठीक नही है बहूत ही अशोभनीय है।गुडगांव लोकसभा क्षेत्र में मेवात भी आता है। क्या राव इंद्रजीत सिंह ने मेवात के बारे में सोचा है कि उनकी भी रेल और विश्वविद्दालय की मांग है। क्या कभी उनकी बातों को सरकार तक पहुँचाया है। वहीं रेवाडी व गुडगांव में थोडी बरसात होते ही सडकें तालाब का रूप धारण कर लेती हैं इसको लेकर राव इंद्रजीत चुपी साधे हुए हैं, जाम की समस्या बड़ी आम हो गई है। जनता अब जाग चुकी है आने वाले समय में अब भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता वोट की चोट से सबक सिखाने का कार्य करेगी।