अरविंद केजरीवाल की देश को अच्छी राजनीति की सौगात : डॉ. संदीप पाठक

अरविंद केजरीवाल की देश को अच्छी राजनीति की सौगात : डॉ. संदीप पाठक | देश के लिए अच्छाई और सच्चाई की राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन है।विकसित देशों में राजनीति अच्छी होती है, जबकि अविकसित देशों में राजनीति खराब होती है। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कही।

अरविंद केजरीवाल की देश को अच्छी राजनीति की सौगात : डॉ. संदीप पाठक

|| Hisar || Kartik Bhardwaj || अरविंद केजरीवाल की देश को अच्छी राजनीति की सौगात : डॉ. संदीप पाठक | देश के लिए अच्छाई और सच्चाई की राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन है। विकसित देशों में राजनीति अच्छी होती है, जबकि अविकसित देशों में राजनीति खराब होती है। किसी देश की राजनीतिक व्यवस्था उस देश की प्रगति को निर्धारित करती है।यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कही। वे सोमवार को हिसार के कैमरी रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में फतेहाबाद, सिरसा, हिसार व जींद के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे | 

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल की अच्छाई और सच्चाई की राजनीति को घर-घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाना है| उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा आज से शुरू हो रही है और शपथ लेने के बाद ही समाप्त होगी | उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाई-भतीजावाद नहीं होगा। जो मेहनत करता है और मेहनत करता है उसका काम अपने आप सामने आ जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाएगा। जितनी एनर्जी गुजरात और पंजाब में लड़ने में लगी, उससे 10 गुना एनर्जी हरियाणा चुनाव में लगेगी | 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में हर चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और आने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर उस कार्यकर्ता की मैपिंग करनी है, हर उस व्यक्ति को जोड़ना है जो अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को पसंद करता है | सभी को गांव, गली और मुहल्ले में जाना है और एक-एक व्यक्ति को पहचानना है, पार्टी का झंडा फहराकर वहां आना है | उन्होंने कहा कि हरियाणा में चारों तरफ झाडू और आम आदमी पार्टी के झंडे दिखें।