शशि थरुर को फ्रांस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनर' से सम्मानित किया जाएगा। उनके इस पुरस्कार का कारण उनके लेखन और भाषण हैं। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन ने थरूर को इस बात की जानकारी लिखित रुप में दी।

शशि थरुर को फ्रांस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।

Delhi(Rakesh kumar) || कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनर' से सम्मानित किया जाएगा। उनके इस पुरस्कार का कारण उनके लेखन और भाषण हैं। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन ने थरूर को इस बात की जानकारी लिखित रुप में दी। 

 बता दें कि शशि थरूर लोकसभा सांसद हैं। वे तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट का वह प्रतिनिधित्व करते हैं। शशि थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में 23 साल तक राजनयिक के तौर पर काम किया साथ ही वह कई फिक्शन और नॉन-फिक्शन किताबों के लेखक हैं।

 इन मौके पर शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि 'फ्रांस के साथ रिश्तों को महत्व देने वाले, भाषा से प्यार करने वाले और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में वे इस तरह से सम्मान दिए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। शशि थरुर उन लोगों का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने उन्हें इस सम्मान के लायक समझा। 

शशि थरूर को लगातार मिल रही बढ़ा

ई 

कई दलों के नेताओं ने थरूर को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दी है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, सांसद मोहम्मद जावेद और कई अन्य नेता थरूर को बधाई देने वालों में शामिल हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं यह सुनकर बहुत ही उत्साहित हूं कि थरूर को उनकी असाधारण विद्वता और ज्ञान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। ट्विटर पर इसका जवाब देते हुए थरूर ने कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद, सम्मान का हमेशा स्वागत है। आपकी प्रशंसा इसे और अधिक मूल्यवान बना देती है।