हिसार में कूड़े के ढेर में मिला पांच महीने की नवजात बच्ची का भ्रूण...

एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। वही दूसरी तरफ इंसान बेटी को इस संसार में आने से पहले ही उसकी हत्या कर दी जाती है। लड़की पैदा होने के डर से जो लोग ऐसा घोर अपराध करते है।

हिसार में कूड़े के ढेर में मिला पांच महीने की नवजात बच्ची का भ्रूण...

हिसार (प्रवीण कुमार) || एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। वही दूसरी तरफ इंसान बेटी को इस संसार में आने से पहले ही उसकी  हत्या कर दी जाती  है। लड़की पैदा होने के डर से जो लोग ऐसा घोर अपराध करते है। ऐसे लोग कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि समाज में कोई भी इंसान ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके। ऐसा ही मामला आज हिसार में देखने को मिला है। हिसार के मुल्तानी चौक एरिया में पुलिस चौकी के साथ लगते पार्क के पास आज कूड़े के ढेर के नीचे एक नवजात मृत भ्रूण मिला है।

हिसार नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओम प्रकाश जब सफाई करने के लिए मुल्तानी चौक एरिया में आया तो उसने जैसे ही कूड़े के ढेर में से कचरा उठाया तो कूड़े के ढेर के नीचे एक नवजात भ्रूण दबा हुआ मिला। भ्रूण के पास कूड़ा बिखरा हुआ था। और मक्खियां भिनभिना रही थी। ओमप्रकाश ने देखा कि भ्रूण अचेत अवस्था में है। ओमप्रकाश ने भ्रूण मिलने पर आसपास के लोगों को बताया तो वहां नवजात को देखने के लिए भीड़ लग गई। भ्रूण करीब चार से पांच माह का ही लग रहा था। भ्रूण देखकर ओमप्रकाश ने इस बात की सूचना मुल्तानी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।

मुल्तानी चौकी प्रभारी नरेश कुमार बताया कि हमें आज एक भ्रूण कूड़े में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर हम मोके पर पहुंचे और सीन ऑफ़ क्राइम की टीम को सूचित कर वहा बुलाया। और जांच करने के बाद भ्रूण को हिसार के सिविल हस्पताल में पोस्टमार्टम के  भिजवाया गया। जहा पर भ्रूण का पोस्टमार्टम किया गया। डॉ के मुताबिक़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भ्रूण पांच महीने की लड़की का बताया गया है। उन्होंने बताया की भ्रूण मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  318 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस भ्रूण को छोडऩे वाले लोगों का पता लगा रही है। इस बारे में मुल्तानी चौक एरिया में आसपास लोगों से भी पूछताछ भी की गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग की तलाश कर रही है। ताकि भ्रूण को कूड़े में छोडऩे वालों का पता लगाया जा सके। आपको बता दे कि इससे पहले ऑटो मार्केट में भी एक कूड़े के ढेर के पास एक नवजात बच्ची मिली थी।