किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस व आप - बिक्रम सिंह चीमा

किसानों को गुमराह कर रहे कांग्रेस व आप: चीमा, कृषि क्षेत्र में होगा बड़ा सुधार, किसानों को मिलेगा एमएसपी

किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस व आप - बिक्रम सिंह चीमा
लुधियाना (अजय) || केंद्र के कृषि विधेयकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के किसान विंग के प्रधान बिक्रम सिंह चीमा ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। लुधियाना में चीमा की ओर से भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

सीमा ने आरोप लगाया कि किसानों को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गुमराह कर रहे हैं। जबकि केंद्र के विधेयक किसानों के हित में है और इससे कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार होगा। सरकार की ओर से किसानों को बिचौलियों से मुक्त करके अपनी फसल बेचने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने खुलासा किया कि इन कानूनों को लेकर भाजपा की ओर से 2 किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी की गई थी। इसके अलावा सरकार द्वारा किसानों को एमएसपी जारी रखी जाएगी। उन्होंने माना कि भाजपा किसानों को इस मुद्दे पर समझाने में पीछे रह गई है। अकाली दल की ओर से भी इसका विरोध करने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वही बेहतर बता सकते हैं।