बिहार के विधान सभा-स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा।

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य विधानसभा में अपना बहुमत प्रदर्शित करेंगे। विजय कुमार सिन्हा ने पहले अपना पद छोड़ने का विरोध किया था।

बिहार के विधान सभा-स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा।

Bihar (Himanshi Rajput) || बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर बिहार विधानसभा सचिवालय ने सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मंगलवार देर रात दो दिवसीय विशेष सत्र के एजेंडे में संशोधन किया। सिन्हा ने पहले अपना पद छोड़ने का विरोध किया था।

नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट से पहले, विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री मनीष कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के बहुमत का प्रदर्शन करने के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दिया है। विधानसभा में अपने भाषण में, सिन्हा ने घोषणा की कि नरेंद्र नारायण यादव अध्यक्ष पद ग्रहण करेंगे और सरकार के एजेंडे को चलाएंगे। उन्होंने कहा की कुर्सी "पंच परमेश्वर" है।  

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य विधानसभा में अपना बहुमत प्रदर्शित करेंगे। नितीश कुमार ने इस महीने की शुरुआत में भाजपा से नाता तोड़ और राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन किया था। बिहार महागठबंधन की कुल ताकत 163 है। सुमित कुमार सिंह द्वारा नीतीश कुमार की मदद करने की पेशकश के बाद, यह बढ़कर 164 प्रभावी हो गया। बीजेपी छोड़ने के एक दिन बाद 10 अगस्त को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की आठवीं शपथ ली। उसी दिन, उनके डिप्टी तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली।