सुनील पंवार ने इंद्री में नगरपालिका के सामने नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी संघ द्वारा चल रहे धरने का किया समर्थन
सुनील पंवार ने इंद्री में नगरपालिका के सामने नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी संघ द्वारा चल रहे धरने का किया समर्थन
कर्मचारी नेता मलकियत सिंह ने कहा की सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारियों के धरने का समर्थन करने पहुंचे डॉ० सुनील पंवार का धन्यवाद किया और बताया कि यह हड़ताल पूरे हरियाणा प्रदेश में 3 दिन तक जारी रहेगी । अगर 3 दिन में इनकी मांगो को नही माना गया तो वे हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखेंगे ।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा प्रदेश संयोजक डॉ० सुनील पंवार ने इंद्री में नगरपालिका के सामने नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी संघ द्वारा चल रहे धरने का समर्थन किया। कर्मचारियों की मांग है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाये सरकार ने जल्द किसानो की माँगो को नहीं माना तो कर्मचारी अनिच्छित हड़ताल पर भी जा सकते है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा प्रदेश संयोजक डॉ० सुनील पंवार ने इंद्री में नगरपालिका के सामने नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी संघ द्वारा चल रहे धरने का समर्थन किया ।। इस धरने की अध्यक्षता अर्जुन सिंह व पाला राम ने की । इस धरने के समर्थन का समर्थन करने पहुंचे डॉ० सुनील पंवार ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना,
ठेका प्रथा बन्द करना, पंजाब के समान वेतन, अग्निशमन के 1366 पदों की नई भर्ती रद्द करने बारे, पुराने कर्मचारियों को नियमित करने बारे, सफाई कर्मचारियों के काम का समय निर्धारित करने बारे आदि अनेक मुद्दे है । राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा प्रदेश संयोजकडॉ० सुनील पंवार ने बताया कि 2014 में कांग्रेस की सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने बारे जो पॉलिसी लागू की गई थी, उसके तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए ।
वह इन सभी मांगो का कांग्रेस पार्टी की तरफ से समर्थन करते है और उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी व अग्निशमन कर्मचारी इससे पहले 3 बार सरकार के प्रतिनिधियों के सामने अपनी मांगों को रख चुके है लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनदेखा किया गया व वायदाखिलाफी की गई तो पार्टी की तरफ से उनके समर्थन में उतरेंगे और कर्मचारियों का हक़ दिलाकर रहेंगे।