महेंद्रगढ़- पुलिस की टीम व कमांडो के जवानों द्वारा शहर में चलाया सर्च अभियान!

महेंद्रगढ़ शहर मे पुलिस की टीम व कमांडो के जवानों द्वारा  शहर में बनी अवैध झुगी-झोपड़ियो में सर्च अभियान चलाया गया। यह सर्च अभियान महेंद्रगढ़ शहर और आसपास के लगते गांवो में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। इस सर्च अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम, अवैध नशा की रोकथाम को लेकर लोगों में जागरूकता उत्पन्न हो सके ताकि समय रहते इन पर काबू पाया जा सके।

महेंद्रगढ़ शहर मे पुलिस की टीम व कमांडो के जवानों द्वारा  शहर में बनी अवैध झुगी-झोपड़ियो में सर्च अभियान चलाया गया। यह सर्च अभियान महेंद्रगढ़ शहर और आसपास के लगते गांवो में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। इस सर्च अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम, अवैध नशा की रोकथाम को लेकर लोगों में जागरूकता उत्पन्न हो सके ताकि समय रहते इन पर काबू पाया जा सके थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए और पुलिस और आमजन में पुलिस को लेकर फैल रही भ्रामक स्थितियों से अवगत भी करवाया जा रहा है ओर उन्होने लोगो को आश्वस्त किया है कि पुलिस आपकी सेवा सुरक्षा और सहयोग के लिए आपके साथ खड़ी है।

 उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीमों व कमांडो के जवानों ने मोदा आश्रम के पास बनी अवैध झुगी-झोपड़ियो में सर्च अभियान चलाया है। पुलिस ने यहां पर जाकर बनी सभी झुगी झोपड़ियो में संदिग्ध स्थानों पर जांच की है।  उन्होने कहाकि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपतिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।