भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने राहुल गांधी को सुनाई खरी खरी

कांग्रेस पार्टी के समय में ही मणिपुर में सबसे ज्यादा अव्यवस्था और हिंसा हुई है। यहीं नहीं उन्होंने मेवात के नूंह में हुई हिंसा को लेकर भी कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेवात में जिस तरह से बढ़ती जा रही थी। वह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को हजम नहीं हुआ और इसलिए उन्होंने मेवात हिंसा की साजिश रची।

रोहतक || जिले के कलानौर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संसद में राहुल गांधी के दिए गए वक्तव्य को लेकर उन्हें खरी खरी सुना दी और उन्होंने कहा कि 53 साल के राहुल गांधी को आज तक बोलना नहीं आया है। उनकी मां सोनिया गांधी ने भी राहुल गांधी को बोलना नहीं सिखा पाई है। भारत माता अजर अमर है उसकी हत्या कैसे हो सकती है। मणिपुर में दो जातियों के आरक्षण की समस्या को लेकर कुछ खरोंचे आने से भारत माता की हत्या नहीं हो सकती। कांग्रेस पार्टी के समय में ही मणिपुर में सबसे ज्यादा अव्यवस्था और हिंसा हुई है। यहीं नहीं उन्होंने मेवात के नूंह में हुई हिंसा को लेकर भी कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेवात में जिस तरह से बढ़ती जा रही थी। वह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को हजम नहीं हुआ और इसलिए उन्होंने मेवात हिंसा की साजिश रची। इस हिंसा के पीछे सीधे तौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हैं। आम आदमी पार्टी के एक नेता के खिलाफ तो 302 धारा के तहत हत्या का केस दर्ज हुआ है। जबकि कांग्रेस के नेताओं ने भड़काऊ बयानबाजी की है। हिंसा के पीछे चाहे कोई भी हो किसी कीमत पर भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अपने संगठन को पन्ने पन्ने तक पहुंचाया है और हम किसी एक चेहरे या परिवारवाद पर चुनाव में नहीं जाते हैं। जबकि अन्य पार्टियां वंशवाद तथा चेहरे पर अपनी राजनीति करती हैं। कांग्रेस तो अब तक अपना संगठन भी नहीं तैयार कर पाई है और जो केंद्र के चुनाव के लिए विपक्ष ने गठबंधन तैयार किया है वह केवल घोटाले बाजों का ही गठबंधन है।