बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे घरौंडा, कार्यकर्ताओं ने फूलो मालाओं से किया स्वागत...
घरौंडा के बसताडा टोल टैक्स के पास बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने फूलो मालाओं व बुक्के देकर किया स्वागत,विधायक ने स्ंवय बजाया ढोल इससे उत्साह में आकर कार्यकर्ता लगे नाचने,कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए देखी होड,मीडिया कर्मियों व कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की के कारण कइयों के हाथों से गिरे मोबाइल फोन,टूटी सक्रिन,कार्यकर्ताओं ने नड्डा जी को जय श्री राम व धनखड जी को जय श्री राम के लगाए नारे

Gharaunda (Surender Panchal) || घरौंडा के बसताडा टोल प्लाजा बैरियर के पास बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता दोपहर एक बजे से स्वागत स्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे जबकि जेपी नड्डा सवा पांच बजे पहुंचे। इस दौरान कडी धूप में कार्यकर्ता अपने नेता का इंतजार करते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाने के लिए विधायक हरविन्द्र कल्याण ने स्ंवय ढोल बजाया इससे उत्साह में आकर कार्यकर्ता नाचने लगे। नड्डा के स्वागत स्थल पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व बुक्के देकर स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए होड देखी गई। मीडिया कर्मियों व कार्यकर्ताओं की भीड व धक्का मुक्की के कारण कइयों के मोबाइल फोन हाथों से छूटकर गिर गए। एक कार्यकर्ता द्वारा जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुक्के भेंट किए गए तो उनकी सिक्योरिटी वालों ने दिए गए बुक्कों को लेकर टोल के पास सडक पर ही रख दिया। मीडिया के कैमरे को देखकर एक अन्य कार्यकर्ता बुक्के को उठाकर ले गया। नड्डा करीब पांच मिनट स्वागत स्थल पर रूके। नड्डा के साथ गाडी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड भी पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने नड्डा जी को जय श्री राम व धनखड जी को जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान लम्बे समय से इंतजार कर रहे मीडिया कर्मियों ने नड्डा से बातचीत करना चाही लेकिन उन्होने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्श्रों का कोई जवाब नही दिया ओर पानीपत की तरफ निकल गए। बाद में विधायक हरविन्द्र कल्याण, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा व सीएम के मीडिया प्रभारी जगमोहन आनन्द ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद प्रकट किया। स्वागत के लिए जिले भर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेेश के महामंत्री चौ. वेदपाल एडवोकेट,राई विधायक व महामंत्री मोहन लाल बडौली, करनाल के सांसद संजय भाटिया,विकास सुखीजा, किसान सैल प्रदेश पदाधिकारी सतीश राणा,पिछडा कल्याण वर्ग की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी,सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।