आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

उन्होंने कहा की हम सरकार से केवल मांग करते है की जो आशा वर्कर की की 17 साल पहले परियोजना चलाई थी, उनको नियमित किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा की 2018 के बाद आशा वर्कर का एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया और काम का भार बढा दिया। 

पलवल || पलवल के नागरिक अस्पताल में आज आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगें पूरी करनी चाहिए।आशा वर्कर्स यूनियन पलवल की जिला प्रधान रामरती चौहान ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। जिसके चलते धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने कहा की हम सरकार से केवल मांग करते है की जो आशा वर्कर की की 17 साल पहले परियोजना चलाई थी, उनको नियमित किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा की 2018 के बाद आशा वर्कर का एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया और काम का भार बढा दिया। वहीं उपप्रधान सरोज ने कहा की हमारी जो सरकार ने जल्द हमारी मांगे पूरी नहीं की तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा की हम सरकार से यही उम्मीद करते हैं कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करें।