सीवर जाम और दूषित पेयजल आपूर्ति बनी जी का जंजाल

[sanjay khanna , gurugram ] साइबर सिटी का हीरा नगर इन दिनों किसी स्लम बस्ती से कम नजर नही आ रहा है। गलियों में भरा सीवर का पानी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे है। आलम यह है कि बिन बरसात गलियों में भरे सीवर के पानी के चलते यहां के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों में भरे गंदे पानी की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चो को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

साइबर सिटी का हीरा नगर इन दिनों किसी स्लम बस्ती से कम नजर नही आ रहा है। गलियों में भरा सीवर का पानी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे है। आलम यह है कि बिन बरसात गलियों में भरे सीवर के पानी के चलते यहां के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। गलियों में भरे गंदे पानी की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चो को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। वही बदबू के चलते लोगो का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। इतना ही नही सीवर का गंदा पानी पेयजल की लाइन में भी मिक्स हो रहा है, जिसके चलते पूरे हीरा नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। यहा के निवासियों की माने तो यह समस्या पिछले एक साल से बनी हुई है। हीरा नगर में 1200 परिवार इस समस्या से जूझ रहे है, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नही है। हीरा नगर निवासियो ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नही हुआ तो वह विधानसभा चुनावों तक का बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे। जो भी नेता वोट मांगने आएगा उसे इलाके से वेरँग लोटा दिया जाएगा।