पुंडरीक तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाना है- विधायक रणधीर 

4 :50 करोड़ रुपए का काम किए जा रहे है,सिचाई विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिये,तीर्थ पर खाली पड़ी जगह पर पेड़ लगाए जाएंगे,1000 पेड़ों के लगाने की प्रक्रिया जारी

पुंडरीक तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाना है- विधायक रणधीर 

||Hriyana||Rajnipal|| पुंडरीक तीर्थ को सुंदर बनाने की प्रक्रिया जारी हो गई है l पुंडरीक तीर्थ का नवनिर्माण जारी lलगभग 20 करोड की लागत से इसको सुंदर एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएग।   
पुंडरी मे विधायक रणधीर सिंह गोलन पुण्डरीक तीर्थ पर चल रहे नव निर्माण कार्यों का सिंचाई विभाग व नगरपालिका के अधिकारियों के साथ   निरीक्षण किया है.......साथ ही रणधीर सिंह गोलन ने तीर्थ के हो रहे निर्माण के कार्यों का अवलोकन करते हुए नगर पालिका एवं सिचाई विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिये.....


उसी दौरान पत्रकारो से बात करते हुए पुंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि पुंडरीक तीर्थ को विकसित करने के लिए 5 करोड रुपए की लागत से काम हो चुका है...... और वर्तमान में 4 :50 करोड़ रुपए का काम किए जा रहे है....और यह भी कहा कि आने वाले समय में पुंडरीक तीर्थ के विकास के लिए 10 करोड़ के एस्टीमेट भेजे जा रहे हैं....... ताकि इस तीर्थ को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। 
उन्होंने कहा कि पुंडरीक तीर्थ के सौंदर्यीकरण व पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित किया जाएगा। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने यह भी कहा कि तीर्थ पर खाली पड़ी जगह पर पेड़ लगाए जाएंगे..... जिसमें 1000 पेड़ों के लगाने की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने यह भी कहा इस के इलावा जगह के हिसाब से और भी पेड़ लगाए जाएंगे।