यमुनानगर लव सैक्स और धोखा का एक मामला यमुनानगर में आया सामने ,स्कूल में एक साथ पढ़ते हुए प्यार हुआ उसके बाद उसे विदेश ले जाने की बात कहकर करता रहा दुष्कर्म  

लव सेक्स और धोखा ऐसी ही एक शिकयत महिला थाना पुलिस में एक लड़की द्वारा दी गयी।जिसके अनुसार दो साल पहले उसी के साथ 12वी क्लास में पढ़ता था।पहले प्यार में फंसाया और बाद में विदेश ले जाने की बात कहकर 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा

यमुनानगर लव सैक्स और धोखा का एक मामला यमुनानगर में आया सामने ,स्कूल में एक साथ पढ़ते हुए प्यार हुआ उसके बाद उसे विदेश ले जाने की बात कहकर करता रहा दुष्कर्म  

 यमुनानगर लव सैक्स और धोखा का एक मामला यमुनानगर में सामने आया है।जहाँ स्कूल में एक साथ पढ़ते हुए प्यार हुआ उसके बाद उसे विदेश ले जाने की बात कहकर करता रहा दुष्कर्म।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एससीएसटी और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।वही पुलिस का कहना है कि लव जिहाद जैसी कोई बात अभीतक सामने नही आई। लव सेक्स और धोखा ऐसी ही एक शिकयत महिला थाना पुलिस में एक लड़की द्वारा दी गयी।जिसके अनुसार दो साल पहले उसी के साथ 12वी क्लास में पढ़ता था।पहले प्यार में फंसाया और बाद में विदेश ले जाने की बात कहकर 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा बाद में अपने वादे से मुकर गया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई।जिसके बाद कल महिला थाना में शिकायत दी गई।जिस शिकयत पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया।वही लड़के के  विशेष समुदाय का होने की वजह से इस मामले को लव जिहाद से जोड़ कर देखा जा रहा था। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप राणा ने बताया कि एक शिकायत पुलिस को दी गयी।जिसमे बताया गया कि 12 वी क्लास में एक साथ पढ़ते थे पहले प्यार में फंसाया और बाद में विदेश जाने की बात कहते हुए दो साल से उसके साथ रेप कर रहा था।इस शिकायत पर हमने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एसएसटी एक्ट और विभिन धाराओं में मामला दर्ज कर आज कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ।