चंद्रयान टू पूरी तरह से सफल हो इसके लिए कैथल के लोगो ने किया हवन यज्ञ

यज्ञ में शामिल हुए कुछ लोगों से बात की तो उनका मानना था कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी पूरी मेहनत की है अब वह तो मेहनत कर भी रहे हैं जो आम व्यक्ति है वह भगवान से प्रार्थना कर रहा है कि उन्हें पूरी कामयाबी मिले

चंद्रयान टू पूरी तरह से सफल हो इसके लिए कैथल के लोगो ने किया हवन यज्ञ
चंद्रयान टू पूरी तरह से सफल हो इसके लिए कैथल के लोगो ने किया  हवन  यज्ञ- भारत को मिले कामयाबी इसके  लिए की भारत माता की आरती -इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान टू अभियान में 95% तो कामयाब रहे परंतु 5% की कामयाबी कहीं रुकी हुई है 
वह अपने मिशन में पूरी तरह कामयाब हो इसके लिए कैथल के लोगों ने भाई उदय सिंह के किले पर आज सुबह हवन यज्ञ किया और देवताओं को अपनी आहुतिया दी  और प्रार्थना की कि हमारे विज्ञानिक इसमें 100% सफल हो लेंडर विक्रम से संपर्क हो जाए और वह उन्हें ठीक से काम करने लगे और भारत का नाम पूरे विश्व के मानचित्र पर स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाए इसके लिए हमने यज्ञ में शामिल हुए कुछ लोगों से बात की तो उनका मानना था
कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी पूरी मेहनत की है अब वह तो मेहनत कर भी  रहे हैं जो आम व्यक्ति है वह भगवान से प्रार्थना कर रहा है कि उन्हें पूरी कामयाबी मिले और हवन यज्ञ का वैज्ञानिक आधार भी होता है इससे वातावरण को शुद्ध होता ही है और इससे देवता भी प्रसन्न होते हैं हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है और हमें पूरा भरोसा है की भारत के वैज्ञानिकों का लेंडर विक्रम से संपर्क होगा
और वह अच्छे से काम करेगा और जो विज्ञानिक चाहते हैं उन्हें सफलता मिलेगी इस यज्ञ की विशेषता यह रही कि यज्ञ के उपरांत भारत माता की आरती गाई गई कैथल के लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ इस यज्ञ में अपनी आहुतियां डाली और भगवान से वैज्ञानिकों की पूर्ण सफलता की कामना की