अंबाला प्रवासी श्रमिको के लिए लगाये गये फ़ूड कैंम्प में पहुंचे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल....

अंबाला प्रवासी श्रमिको के लिए लगाये गये फ़ूड कैंम्प में पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल पहुंचे और प्रवासी श्रमिको को चप्पले पहनाई। अंबाला शहर में विधायक असीम गोयल की NGO मेरा आसमान द्वारा प्रवासियों के लिए फ़ूड कैंप लगाया गया हैं। जहाँ प्रवासियों को ग्लूकोज से लेकर जूस तक का प्रबंध है और उनके खाने की पूरी व्यवस्था की गयी है।

अंबाला प्रवासी श्रमिको के लिए लगाये गये फ़ूड कैंम्प में पहुंचे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल....

अंबाला (अंकुर कपूर) || अंबाला प्रवासी श्रमिको के लिए लगाये गये फ़ूड कैंम्प में पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल पहुंचे और प्रवासी श्रमिको को चप्पले पहनाई। अंबाला शहर में विधायक असीम गोयल की NGO मेरा आसमान द्वारा प्रवासियों के लिए फ़ूड कैंप लगाया गया हैं। जहाँ प्रवासियों को ग्लूकोज से लेकर जूस तक का प्रबंध है और उनके खाने की पूरी व्यवस्था की गयी है। अंबाला में नेशनल हाइवे नम्बर 1 पर विधायक असीम गोयल की NGO मेरा आसमान द्वारा प्रवासी श्रमिको के लिए फ्री फ़ूड कैंप लगाया गया है। जहाँ प्रवासियों को रोक कर उनके खाने पिने की व्यवस्था की गयी है साथ साथ जिन प्रवासियों की पैदल चलने से चप्पले टूट गयी है उन्हें चप्पल तक दी जाती है। आज फ़ूड कैम्प में अंबाला से संबंध रखने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल पहुंचे और प्रवासी श्रमिको को खुद चप्पल पहनाई। इस दौरान विधायक असीम गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे और प्रवासियों को चप्पल पहनाने के साथ उनके खाने की व्यवस्था की। रेशम सिंह अनमोल ने कहा वे यहाँ सपोर्ट करने के लिए आये हैं ताकि उन्हें फॉलो करने वाला यूथ एक मैसेज ले। इस दौरान रेशम सिंह अनमोल ने प्रवासी श्रमिको से अपील भी की वे यहीं रुके सब धीरे धीरे ठीक हो जायेगा। काम की जरूरत इन्हें भी है इनकी जरूरत किसानो को भी है।विधायक असीम गोयल ने कहा प्रवासी श्रमिक पैदल जा रहे थे तो उनकी टीम ने फैंसला लिया कि इनके लिए खाने के साथ साथ इनकी बेसिक जरूरत को भी पूरा किया जाये अब यहाँ उनके रुकने खाने के साथ साथ उनके घर जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। जिसमे श्रमिको का पंजीकरण करवाकर उनके लिए व्यवस्था कर उन्हें उनके प्रदेश भेजा जा रहा है।