चुनाव में किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन किए जाने की बात से पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने साफ इन्कार

कांग्रेस शासन में जो परियोजनाएं पाईप लाईन मेें थी उन सभी योजनाओं को इस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने गत दिवस झज्जर सहित पूरे  हरियाणा में सम्बंधित जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान पर अपनी टिप्पणी करते हुए

चुनाव में किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन किए जाने की बात से पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने साफ इन्कार

आने वाले विस चुनाव में किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन किए जाने की बात से पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने साफ इन्कार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस चुनाव लडऩे में खुद सक्षम है और उनकी पार्टी मजबूती के साथ विस चुनाव लडऩे जा रही है। भुक्कल झज्जर की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शिरकत करने आई थी। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे दल की बैशाखियों की जरूरत उन्हें होती है || स्वयं मजबूत न हो। लेकिन जब कांग्रेस स्वयं ही मजबूत है तो फिर उसे किसी अन्य की बैशाखियों की जरूरत ही क्या है। मीडिया के रूबरू हुई भुक्कल इस मौके पर झज्जर हलके के साथ विकास के मामले में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव का जिक्र करना भी नहीं भूली। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री हरियाणा एक हरियाणवी एक के साथ-साथ सबका साथ,सबका विकास कराए जाने की बात करते है,लेकिन झज्जर हलका इस बात का मुख्य उदाहरण है कि कांग्रेस शासन में जो परियोजनाएं पाईप लाईन मेें थी उन सभी योजनाओं को इस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने गत दिवस झज्जर सहित पूरे  हरियाणा में सम्बंधित जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए इस प्रकार से सर्च अभियान निरन्तर जारी रहना जरूरी है। उन्होंने विस चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाने की बात कही। उनका कहना था कि लोस में अलग और विस चुनाव में अलग तरह के मुद्दे होते है। इसलिए निश्चित रूप से जो स्थानीय मुद्दे है उनके चलते भाजपा को हर हाल में मुंह की खानी पड़ेगी