प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए 9 कुंडीय महायज्ञ में हजारों लोगों ने डाली आहुति

कार्यक्रम को लेकर लोगों में बेहद उत्साह रहा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर हुए महायज्ञ में 150 किलोग्राम सामग्री की आहुति महायज्ञ में मौजूद लोगों ने डालकर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की वहीं पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति भी संकल्प लिया।

बहादुरगढ़ || देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस के मौके पर झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 9 कुंडीय महायज्ञ हुआ। करीब 3 घंटे तक चले इस महायज्ञ में हजारों लोगों ने आहुति डालकर प्रधानमंत्री मोदी की समृद्धि और यश के साथ उनकी लम्बी आयु के लिए कामना की गई। इस दौरान सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। मिशन जन जागृति ब्लड सैंटर की टीम ने रक्त संचय किया। रक्तदान शिविर में नारी शक्ति, युवाओं व आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए रक्तदान कर पुण्य कमाया।  महायज्ञ व रक्तदान शिविर में मुख्य तौर पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व हरियाणा भाजपा बिप्लब कुमार देब की धर्मपत्नी नीति बिप्लब कुमार देब व रोहतक से सांसद डा. अरविंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने महायज्ञ में आहुति डालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ में सभी लोगों के समृद्ध एवं मंगल जीवन की कामना भी की।

जगतगुरु त्रिपुर सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 9 कुंडीय महायज्ञ किया गया। झज्जर जिले से हजारों लोगों ने भाग लेकर महायज्ञ में आहुति डाली। कार्यक्रम को लेकर लोगों में बेहद उत्साह रहा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर हुए महायज्ञ में 150 किलोग्राम सामग्री की आहुति महायज्ञ में मौजूद लोगों ने डालकर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की वहीं पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति भी संकल्प लिया।  इस दौरान लगाये गए रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं में पूरा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं व आमजन ने 9 कुंडीय महायज्ञ व रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए उसे सफल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर नीति बिप्लब कुमार देब व सांसद डा. अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान विश्व में बढ़ाने का कार्य किया। जी20 की सफल अध्यक्षता से भारत का सम्मान और बढ़ा है। कार्यक्रम की आयोजक डा. नीना सतपाल राठी ने भारत को विश्व पटल पर विकास व व प्रगति का पर्याय बनाने वाले देश के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना भी की। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश को उन्नति की राह पर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के मिशन को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगी हुई है। महिला मोर्चा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है।