मिशन शक्ति के प्रथम चरण का श्री धाम वृंदावन से हुआ शुभारंभ...

मिशन शक्ति के प्रथम चरण का श्री धाम वृंदावन से हुआ शुभारंभ आला अधिकारियों ने वृंदावन कोतवाली पहुंचकर महिलाओं को किया जागरूक एडीजी अजय आनंद आई जी ए सतीश गणेश ने किया शिला पट्टिका का अनावरण मजिस्ट्रेट दीक्षा सिंह व क्षेत्र अधिकारी आरती सिंह ने किया महिला हेल्पलाइन टैक्स का उद्घाटन |

मिशन शक्ति के प्रथम चरण का श्री धाम वृंदावन से हुआ शुभारंभ...

मथुरा (मदन सारस्वत) || वृन्दावन सूबे में महिलाओं  की सुरक्षा व स्वावलंबन के उद्देश्य से शुरू किये गये मिशन शक्ति के प्रथम चरण   में जारी जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस के आलाधिकारियों ने वृन्दावन कोतवाली में महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ भी किया गया। आगरा ज़ोन के अपर महानिदेशक अजय आनन्द व पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  कोतवाली परिसर पहुंचे जहां प्रोटोकॉल के अनुसार सलामी देने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर व अपर पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जहाँ महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर वहाँ मौजूद महिला अधिकारीगण जॉइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा सिंह व क्षेत्राधिकारी आरती सिंह से उद्धघाटन करवाया गया।

तदोपरांत एडीजी अजय आनन्द ने शिलापट्टीका का अनावरण किया। अपने उदबोधन में एडीजी अजय आनन्द ने कहा कि यह केवल एक सरकारी मिशन नही है। जिसे हमें सिर्फ पूरा करना है। बल्कि हम सभी का यह उद्देश्य हो कि यह अभियान अपने अंत तक पँहुँचे। जहां महिलाये व बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। वही महिला अपराध को अंजाम देने वालो में कानून का भय बुलन्द हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं डरे नही,बल्कि निडर होकर अपराधियो को मुंहतोड़ जबाब दे। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर व सतर्क है। पुलिस महानिरीक्षक  ए सतीश गणेश ने कहा कि हमे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का क्रम अपने घर से ही शुरू करने पड़ेगा।

और मिलजुलकर संकल्प लेना होगा कि महिलाओं के प्रति जब तक सामाजिक परिवर्तन नही आता है। तब तक हमारा यह अभियान जारी रहे। उन्होंने कहा कि समाज का एक तबका भी अपनी सोच में बदलाव लाये तो महिला अपराधों पर अंकुश कोई कठिन कार्य नही है। इस मौके पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के अलावा अन्य कई महिलाओ ने भी विचार व्यक्त किये।इस दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर,अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह,आईपीएस अनिरुद्ध सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी, सीओ महावन आरती सिंह,कोतवाली प्रभारी  अनुज कुमार, सहित समस्त चौकी प्रभारी व सैकड़ो महिलाए व स्कूली बालिकाए मौजूद रही।