सोनीपत में युवक ने की आत्महत्या...

सोनीपत के शुगर मिल के पास एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मृतक गांव का रहने वाला था और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।सुसाइड नोट के अनुसार उसने गांव के रहने वाले दो व्यक्तियों पर अपनी हत्या का कारण बताया है। वही इनमें से सुरेश नाम का एक शख्स तांत्रिक बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत में युवक ने की आत्महत्या...

सोनीपत (सुनील कुमार) || सोनीपत के ठरू गांव के रहने वाले नरेश 31 तारीख को घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई थी। इसके बाद इसका शव सोनीपत के शुगर मिल के पास बरामद हुआ है।वहीं इसके पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें गांव के ही 2 व्यक्तियों पर आत्महत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी तांत्रिक विद्या कार्य करता हैं और उसने उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और उसका प्लाट हड़प लिया है पूरे मामले में मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई ने नरेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शुगर मिल के पास शव है। शव की शिनाख्त गांव के निवासी नरेश के रूप में हुई है। आरोप गांव के ही दो व्यक्तियों पर लगा है।जिसमें एक सुरेश है।सुरेश तांत्रिक विद्या कार्य करता है।मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।