चरखी दादरी में गरजे स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारी...

स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संगठन उनके समर्थन में उतरे और सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

चरखी दादरी में गरजे स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारी...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संगठन उनके समर्थन में उतरे और सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कच्चे कर्मचारियों को हटाया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर यूनियन के प्रधान संजीव बहल की अगुवाई में कर्मचारी सिविल अस्पताल में एकजुट हुए। उनके समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, आशा वर्कर्स व अन्य कर्मचारी संगठन आए और मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे लगभग 11 हजार कर्मियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। आने वाले 30 सिंतबर को प्रदेश की सरकार इन सभी का कोन्ट्रक्ट समाप्त कर रही है। पिछले कई सालों से ये कर्मी प्रत्येक कठिन परिस्थितियों में अपना सेवाएं दे रहे है। कोरोना काल में भी ये अपनी सेवाओं से पीछे नहीं हटे व जान जोखिम में डालकर जन सेवा की। ऐसे में अब इनके भविष्य पर जो तलवार लटक रही है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को अगर सरकार ने हटाया तो बड़े स्तर पर कर्मचारी संगठन एकजुट होते हुए आंदोलन करेंगे।