विवाहिता ने ससुर व पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण व बलात्कार का आरोप...

जिला दादरी के थाना बाढड़ा क्षेत्र के गांव मांढी हरिया निवासी एक विवाहिता द्वारा अपने ससुर व पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व बलात्कार करने का आरोप लगाये जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पति को बताया तो उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने पति, सास आदि पर जबरन शराब पिलाने सहित कई आरोप लगाए और कुछ विडियो पुलिस को उपलब्ध करवाई हैं।

विवाहिता ने ससुर व पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण व बलात्कार का आरोप...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || जिला दादरी के थाना बाढड़ा क्षेत्र के गांव मांढी हरिया निवासी एक विवाहिता द्वारा अपने ससुर व पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व बलात्कार करने का आरोप लगाये जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पति को बताया तो उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने पति, सास आदि पर जबरन शराब पिलाने सहित कई आरोप लगाए और कुछ विडियो पुलिस को उपलब्ध करवाई हैं। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुर, पति, सास पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ की रहने वाली महिला की करीब एक वर्ष पूर्व जिले के गांव मांढी हरिया निवासी एक युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों नेे शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे जबरन शराब पिलाकर प्रताडि़त किया जाने लगा। हद तो उस समय हो गई जब ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया। ससुर द्वारा लगातार उसके साथ ज्यादती की तो विवाहिता ने अपने मोबाइल में विडियो बना ली। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ गलत काम किया है और पति व सास उसे जबरन शराब पिलाकर टार्चर करते और किसी अन्य के साथ संबंध बनवाते थे। कपड़े उतारकर विडियो बनाकर वायरल कर ब्लैकमैल भी करते थे। विवाहिता ने बताया कि ससुर द्वारा की गई हरकत उसने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जब ससुर की हरकत के बारे में उसने पति को बताया तो उसके साथ मारपीटी करते हुए घर से निकाल दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल विवाहिता सिविल अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती विवाहिता ने बताया कि उसके साथ घटित घटना की विडियो बनाई तो उसका फोन तोड़ डाला। विवाहिता के अनुसार मुझे ब्लैकमैल करने लगा जिसके कारण मुझे घरवालों से अलग होकर युवक से शादी करनी पड़ी। जो अब बार-बार मुझे तंग करते थे ओर जान से मारने की करते हैं। अब भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह दो माह से प्रगेंन्ट है मारपीट के दौरान उसके पेट पर लात मारी जिसके चलते उसका दादरी सरकारी अस्पताल में भर्ती है।महिला पुलिस थाना की जांच अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि चंडीगढ की रहने वाली महिला की फेसबुक द्वारा मांढी हरिया निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। अब उसने ससुर, पति व सास पर जबरन शराब पिलाने, बलात्कार व अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।