कुरूक्षेत्र - कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का मनाया 139वां स्थापना दिवस!

कुरुक्षेत्र || कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस को मनाया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा,लाडवा विधायक मेवा सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी अपना 139वा स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब देश गुलाम हुआ करता था।

कुरुक्षेत्र || कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस को मनाया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा,लाडवा विधायक मेवा सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी अपना 139वा स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब देश गुलाम हुआ करता था। और देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं महात्मा गांधी के नेतृत्व में बहुत लंबे समय तक लड़ी। और जब देश आजाद हुआ तो उसे समय भी कांग्रेस पार्टी व देश के सामने बहुत चुनौतियां थी।जो देश अलग-अलग भाषाओं,अलग-अलग संस्कृति का देश था और जिस देश में खाने के लिए अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। इसीलिए अंग्रेज जाते-जाते कह रहे थे कि यह देश कैसे चलाएंगे। परंतु कांग्रेस पार्टी व उसे समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चुनौतियों का सामना किया और देश के संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सौंप सोप गई थी। और हमारे देश में अगर बराबरी का अधिकार मिला तो वह बाबा साहब द्वारा लिखे संविधान के द्वारा मिले हैं। आज देश में सभी को सम्मान नागरिक अधिकार मिला है। और सभी को सम्मान का अधिकार कांग्रेस पार्टी व देश के संविधान ने दिया है। 

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा हैं कि जो संविधान हमें समान नागरिक अधिकार देता है आज मौजूदा सरकार उसको ही खत्म करने पर लगी हुई है। और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकारा है और इस चुनौती को भी स्वीकार करते हुए और आज स्थापना दिवस के अवसर पर देश के संविधान व नागरिकों के सम्मान को बचाने का संकल्प लेते हैं।