भारत बंद किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेसियों का है - मूलचंद शर्मा

परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कृषि संबंधि अध्यादेशों को लेकर भारत बंद में कांग्रेस की मिलीभगत बताया। कहा कि ये अध्यादेश किसानों के लिए ऐतिहासिक हैं। भारत बंद किसानों द्वारा नहीं बल्कि कांग्रेसियों द्वारा करवाया जा रहा है। ऐसे आंदोलन कर कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के प्रयास में है।

भारत बंद किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेसियों का है - मूलचंद शर्मा

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कृषि संबंधि अध्यादेशों को लेकर भारत बंद में कांग्रेस की मिलीभगत बताया। कहा कि ये अध्यादेश किसानों के लिए ऐतिहासिक हैं। भारत बंद किसानों द्वारा नहीं बल्कि कांग्रेसियों द्वारा करवाया जा रहा है। ऐसे आंदोलन कर कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के प्रयास में है।

परिवहन मंत्री दादरी के रेस्ट हाऊस में कार्यकत्र्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आंदोलन करने या झगड़ों से मांगें नहीं मानी जाती हैं। इसके लिए मांग पत्र दिए जाएं और इस तरह की जानकारी सरकार के ध्यान में लाई जाए। ताकि उन पर विचार किया जा सके। मंत्री ने कहा कि आगामी 10 दिनों में प्रदेश भर में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसेंगे। इसके लिए प्रक्रिया जारी है और सहीं रास्ता निकाला जाएगा। परिवहन मंत्री ने माना कि लॉकडाउन में रोडवेज की हुई बुरी हालत हुई है। इस समय रोडवेज विभाग करीब 11 सौ करोड़ घाटे में चल रहा है और अभी 50 फीसदी ही वाहन चले हैं। रोडवेज विभाग के निजीकरण को लेकर विपक्षी जानबुझकर आमजन को बरगला रहे हैं। रोडवेज का कभी निजीकरण नहीं होगा। बाद में मंत्री ने ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और हवन-यज्ञ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान परशुराम चौक सहित कई उद्घाटन किए और सरकार की नीतियों बारे अवगत करवाया।