कैथल पहुंची राम जन्म भूमि पूजन की पावन मिट्टी...

5 अगस्त को अयोध्या में राम लला की जन्मभूमि पर भूमि पूजन के उपरांत अयोध्या से आई पावन माटी और प्रसाद रूप में नारियल और चुन्नी कैथल मैं लेकर पहुंचे मुस्लिम राष्ट्र मंच मूवमेंट के सदस्य मोहम्मद फैज खान पहुंची जहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचारक इंद्रेश कुमार ने स्वागत किया

कैथल पहुंची राम जन्म भूमि पूजन की पावन मिट्टी...

कैथल (विपिन शर्मा) || अध्यापक की नौकरी छोड़कर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से जुड़े और गो सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान ने लोक गो सदभावना यात्रा निकाली थी। जो लेह से रामेश्वरम तक और वहां से वैष्णो देवी धाम तक पैदल यात्रा निकाल कर मुसलमानों में गाय के प्रति अलख जगाई थी। लगभग 15000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की और अपनी यात्रा में गौ सेवा गौ रक्षा और गौ पालन का प्रचार करते रहे। पत्रकारों से बात करते हुए मोहम्मद फैज खान ने बताया कि वह राम भक्त हैं और लोगों को गौ रक्षा गोपालक और गौ सेवा के बारे में में बता रहे हैं |

राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पूरे देश के पावन तीर्थों की पवित्र मिट्टी आ रही थी तो उनको भी प्रेरणा हुई की वह भी राम के ननिहाल कोशल प्रदेश जो आज के समय में छत्तीसगढ़ है | जहां कौशल्या मंदिर गांव चंद्रखुरी में है वहां की मिट्टी भी राम जन्मभूमि पूजन के लिए लाई जाए हम लोग एक बड़े समूह में जाना चाहते थे परंतु कोरोनावायरस के चलते यह संभव नहीं हो सका तो उन्होंने इंद्रेश कुमार से इसकी इजाजत ली थी वह पैदल चलकर भी अयोध्या जा सकते हैं इसलिए वह रामलला के ननिहाल की मिट्टी लेकर पैदल ही अयोध्या की ओर निकल पड़े रास्ते में उनके साथ उनकी मुलाकात डॉक्टर इमरान चौधरी से हुई जो मुस्लिम राष्ट्र मंच के सह संयोजक हैं वो भीउनके साथ होलिए और 4 अगस्त को रामलला के ननिहाल का पवित्र जल वह पावन मिट्टी को लेकर अयोध्या पहुंचे प्रसाद स्वरूप राम जन्म भूमि पूजन का प्रसाद व जन्म भूमि की पावन मिट्टी को लेकर आज कैथल पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया यह पावन मिट्टी और प्रसाद जन्माष्टमी को मंदिरों की शोभा बढ़ाएगा जहां लोग इनके दर्शन कर सकेंगे |

मोहम्मद फैज खान और डॉक्टर इमरान चौधरी ने अपने अनुभव मीडिया से सांझा किए और बताया कि उन्हें मुस्लिम राष्ट्र मंच मूवमेंट से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ कुछ लोगों का उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा परंतु उनका मानना है कि भारत में हिंदू मुस्लिम एक हैं सच्चा हिंदुस्तानी कभी भी राम मंदिर का विरोध नहीं करेगा यह पहले से ही तय हो गया था कि जो न्यायालय का निर्णय आएगा वह सभी को मान्य होगा इसके लिए हमने जनजागृति अभियान चलाया अपने लोगों के बीच में गए और उनको समझाया और गोपालक गौ रक्षा और गौ सेवा के बारे में लोगों को जानकारी दी और इसके फायदे बताएं आज उन्हें खुशी है कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है |

इंद्रेश कुमार ने कहा कि अस्सी के दशक से मंच की ओर से मुस्लिम जागरण का काम किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को स्पष्ट किया गया कि यह मुसलमान या मस्जिद का विरोध नहीं है। केवल श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का आंदोलन है। इसी प्रकार से अब अभियान चलाया जा रहाहै कि मुसलमानों के हिंदूस्तानी अपनाएंगे, भारत को बनाएंगे, कटरता मिटाएंगे, नफरत को भगाएंगे, ना हम भड़ककंगे ना भड़काएंगे, एक हिंद, जय हिंद जोर से गुंजाएंगे। इसके तहत अभी तक ढेड़ लाख मुसलमानों ने संकल्प पत्र भरे हैं। यह 31 अगस्त तक चलेगा।
वहीं मोहम्मद फैज खान ने कहा कि वे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तहत मुसलामानों में सदभावना व उत्थान के प्रयास में हैं। उन्हेंं गाय का काम दिया गया तो इस दिशा में काम करते हुए मुस्लिम गोपालक सम्मेलन मेवात में किया गया था। इसके अलावा मुसलमानों में ईद, बकरीद व मोहर्रम में चारा खिलाकर, सदभावना का संदेश दिया जाता है।