हिसार में फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी...

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के कर्मचारियों ने इकाई प्रधान धर्मवीर की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी 24 घंटे की भूख हड़ताल जारी रखी |

हिसार में फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी...

हिसार (प्रवीण कुमार) || नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के कर्मचारियों ने इकाई प्रधान धर्मवीर की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी 24 घंटे की भूख हड़ताल जारी रखी |

कर्मचारी नेता  देवेंद्र लोहान ने कहा की कर्मचारियों की मुख्य मांगे 25 अप्रैल व 17 अगस्त को मंत्री अनिल विज के साथ हुए समझौते को लागू करना 1366 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित करना | 7 साल से चल रहे फायर स्टेशन नारनौंद पर फायर ऑपरेटर के पक्के पद सर्जित करवाना नगर पालिका नारनौंद पर सफाई कर्मचारियों पक्के पद सृजित करवाना कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआई जमा करवाना सफाई कर्मचारियों को वृद्धि व शूज देना कोरोना महामारी में ठेकेदार के हटाए हुए 18 सफाई कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेना इत्यादि मांगे हैंl