अम्बाला में धान की खरीद न होने पर किसानों ने की जमकर नारेबाजी...

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज अनाज मंडी पहुंचकर धान की खरीद न होने पर जमकर नारेबाजी की। सरकार ने किसानों से वायदा किया था कि 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी, लेकिन 15 दिनों से धान मंडियों में है, लेकिन उसकी बोली नहीं लगाई जा रही।

अम्बाला में धान की खरीद न होने पर किसानों ने की जमकर नारेबाजी...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || कृषि अध्यादेशों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज अनाज मंडी पहुंचकर धान की खरीद न होने पर जमकर नारेबाजी की। सरकार ने किसानों से वायदा किया था कि 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी, लेकिन 15 दिनों से धान मंडियों में है, लेकिन उसकी बोली नहीं लगाई जा रही। किसानों ने कहा कि सरकार ने पहले 25 सितंबर की तारीख दी और फिर 1 अक्टूबर की। अब कहा जा रहा है कि 7 अक्टूबर से धान की खरीद होगी। यदि ऐसा हुआ तो किसान की फसल मंडियों में बर्बाद हो जाएगी। वहीं किसानों का समर्थन करने के लिए आढ़ती भी पहुंचे।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी धान की फसल मंडी में खराब हो रही है। मंडियों में पड़ी है और अभी तक उसकी बोली नहीं हो रही। सरकार ने वायदा किया था कि 25 सितंबर को खरीद शुरू होने की बात कहीं थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि 7 अक्टूबर से खरीद होगी। हमें आशंका है कि सरकार सारा सीजन इसी तरह ही न निकाल दे। खरीद न होने के कारण फसल में कीड़े पड़ जाते हैं। दिन में धान को सुखाते है और रात को फिर से ओस में भीग जाती है। लगातार फसल को सुखाने में क्वालिटी खराब हो रही है। सरकार कहती है कि एक एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन अभी तक सरकार ने मंडी की तरफ देखा भी नही। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया उनकी फसल की खरीद अभी तक शुरू नहीं हुई है जिसको लेकर वो आज प्रदर्शन कर रहे है और अपनी मानगो को लेकर जिला उपयुक्त को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपेगे।