इंद्री में मांगो को लेकर कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर...

मांगो को लेकर कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर। पूरे प्रदेश के 32000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं और यह हड़ताल 3 दिन जारी रहेगी। इन्दरजीत सिंह

इंद्री में मांगो को लेकर कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर...

इंद्री (मैनपाल) || नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के फैसलों अनुसार इंद्री नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।  राज्य सरकार द्वारा ठेका प्रथा को खत्म कर दिया गया है। लगभग पिछले 15 वर्ष से ठेके पर लगे कर्मचारियों को हटाने का फरमान जारी किया जा रहा है। जिस कारण उनके सामने रोटी रोटी का सवाल खड़ा हो गया है ।

कर्मचारी नेता इन्दरजीत सिंह ने कहा की पूरे प्रदेश के 32000 कर्मचारी हड़ताल पर हैं और यह हड़ताल 3 दिन जारी रहेगी। यदि सरकार इसका कोई समाधान नहीं निकालती है, तो आने वाली 13 व 14 तारीख को कर्मचारी जनता के बीच में जाकर सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। अगर आंदोलन की जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी कर्मचारी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है  इन कर्मचारियों को काम पर रखा जाए, क्योंकि यह लंबे समय से विभाग में कार्य कर रहे हैं।  कोरोना कॉल के दौरान भी जब देश की जनता अपने घरों में थी तो नागरिकों की सुरक्षा के लिए इन्होंने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। सरकार अब इनके साथ अन्याय कर रही है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, माली, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, बेलदार, ड्राइवर आदि कर्मचारी ड्यूटी दे रहे थे जिन को हटाने का सरकार ने फरमान जारी कर दिया। इसको लेकर के आज इंद्री में कर्मचारियों ने मीटिंग कर नगर पालिका के गेट के सामने धरना देकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए सर्व कर्मचारी संघ तैयार है । उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है।