अंबाला में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी...

हरियाणा की नगर निगम और नगर पालिकाओं में क्लर्क पद पर हुई भर्ती के बाद अब लंबे अरसे से अनुबंध के आधार पर काम करते आ रहे कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है।

अंबाला में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || हरियाणा की नगर निगम और नगर पालिकाओं में क्लर्क पद पर हुई भर्ती के बाद अब लंबे अरसे से अनुबंध के आधार पर काम करते आ रहे कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है। जिसके विरोध में आज अंबाला में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अंबाला नगर निगम में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की है कि सरकार लंबे समय से अनुबंध के आधार पर काम पर लगे हुए कर्मचारियों को नौकरी से न हटाए।

नगर निगम और नगर पालिकाओं में क्लर्क पद पर भर्ती के बाद अब लंबे समय से अनुबंध के आधार पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब क्लर्क भर्ती के बाद अनुबंध के आधार पर नौकरी कर रहे कर्मियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। इसी के चलते आज अंबाला में कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार से उन्हें नौकरी से न हटाए जाने की मांग है। वहीँ कर्मचारी आगामी 23 को आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी फैसला करेंगे।