जींद में बाइक सवार राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या...

जींद शनिवार रात को उचाना खुर्द से सेढ़ा माजरा के बीच सेढ़ा माजरा के मनोज जांगड़ा को अज्ञात ने गोली मार दी। गोली लगने से मनोज जांगड़ा की मौत हो गई है | घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जींद में बाइक सवार राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या...

जींद (परमजीत पंवार) || जींद शनिवार रात को उचाना खुर्द से सेढ़ा माजरा के बीच सेढ़ा माजरा के मनोज जांगड़ा को अज्ञात ने गोली मार दी। गोली लगने से मनोज जांगड़ा की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।   

मृतक के भाई नसीब का कहना है की शनिवार रात को उचाना खुर्द से सेढ़ा माजरा के बीच सेढ़ा माजरा के मनोज जांगड़ा को अज्ञात ने गोली मार दी मनोज जांगड़ा राज मिस्त्री का काम करता है। रात को वो उचाना खुर्द से जो सेढ़ा माजरा लिंक रोड जाता है वहां से गांव आ रहा था। उचाना खुर्द से सेढ़ा माजरा के बीच इस घटना को अज्ञात ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से घायल मनोज जांगड़ा को उचाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे गंभीर हालात देखते हुए जींद सिविल अस्पताल में  रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। वही उचाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गोली लगने से मनोज जांगड़ा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेढ़ा माजरा का रहने वाले मनोज जांगड़ा राज मिस्त्री का काम करता था और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जार जाँच शुरू कर दी है।