चरखी दादरी में कृषि मंत्री ने बाजरा व अन्य फसलों की खरीद का लिया जायजा...

प्रदेश की मंडियां हरियाणा सरकार की जान हैं। सरकार मंडी को कमजोर नहीं होने देगी। किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करवाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। देर शाम दादरी अनाजमंडी में पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने प्रदेश की मंडियों में सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली बाजरा व अन्य फसलों की खरीद का जायजा लिया।

चरखी दादरी में कृषि मंत्री ने बाजरा व अन्य फसलों की खरीद का लिया जायजा...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || प्रदेश की मंडियां हरियाणा सरकार की जान हैं। सरकार मंडी को कमजोर नहीं होने देगी। किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करवाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। देर शाम दादरी अनाजमंडी में पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने प्रदेश की मंडियों में सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली बाजरा व अन्य फसलों की खरीद का जायजा लिया। दादरी में आढ़तियों के प्रधान से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा फसलों, किसानों और आढ़तियों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

कृषि मंत्री दादरी और बाढड़़ा अनाज मंडी में बाजरा की खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान भी उनके साथ थे। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में हरियाणा के किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा तथा बाहर से आने वाले बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडी में 75 प्रतिशत किसानों के बाजरे की खरीद के लिए पोर्टल के माध्यम से हर रोज नंबर लगेगा, तथा 25 प्रतिशत किसानों का नंबर लगाना मंडी अधिकारियों के हाथ में रहेगा। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजरा खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बाजरा एमएसपी रेट 2150 रूपए प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। कृषि मंत्री ने इस दौरान उपस्थित किसानों व आढ़तियो की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बताया कि मार्केट फीस को मंडी के बाहर और अंदर समान करने या अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तीन आईएएस अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। सरकार ने आढतियों की बिना मांग के मार्केट फीस पहले ही चार से घटाकर एक प्रतिशत कर दी है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कपास की खरीद एक दो दिन में शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कपास की खरीद के लिए विशेष तौर पर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से बात की है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जरिए कपास को एमएसपी रेट पर खरीदा जाएगा। उन्होंने दादरी के विधायक से कहा कि दादरी में एक अनाज का गोदाम बनवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में सरसों के स्टॉॅक को उठवाया जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि वह स्वयं खरीद प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ हर चीज में बदलाव आता है और इसे स्वीकार करना चाहिए। हरियाणा सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। कृषि मंत्री ने कहा कि कांगे्रस दिखावें के लिए विरोध कर रही है, किसान हितैषी बनने का जो प्रपंज कांग्रेस रच रही है, जबकि कांग्रेस ने किसान को बर्बाद किया है। 60 साल में कांग्रेस ने जो किसान की हालत खराब की है उसके लिए राहुल गांधी हरियाणा में आएगें सबसे पहले किसानों से माफी मागंनी चाहिये। कि हमसे गलती हुई कि हम किसान की हालत नही सुधार पाएं।