चेयरमैन सैनी के साथ आए शहर के 19 पार्षद, ठोकेंगे टिकट का दावा

वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी ने कहा कि 35 साल से भाजपा संगठन के लिए काम कर रहा हूं। 1984 में सदस्य बना। 1989 में बूथ एजेंट रहा। बजरंग दल, युवा भाजपा का जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य रहा हूं।

चेयरमैन सैनी के साथ आए शहर के 19 पार्षद, ठोकेंगे टिकट का दावा

वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी ने कहा कि 35 साल से भाजपा संगठन के लिए काम कर रहा हूं। 1984 में सदस्य बना।भाजपा के मुश्किल समय में 2009 में जुलाना से चुनाव लड़ा। अब पार्षद दबाव डाल रहे हैं तो उनका सम्मान करते हुए पार्टी संगठन के सामने टिकट का दावा पेश करूंगा।शहर की सियासत गरमाई: भाजपा विधायक मिढ़ा को चुनौती देंगे वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी जींदचुनाव की घोषणाहोने तक जींद विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ही टिकट के इकलौते दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अब धीरे-धीरे चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की संख्या बढ़ रही है। शहर की सियासत उस समय गरम हो गई, जब 18 नगर पार्षदों व जींद मार्केट कमेटी के चेयरमैन जोगेंद्र बूरा ने वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी के घर पहुंचकर भाजपा की टिकट पर दावा ठोंकने का दबाव बढ़ा दिया। जींद के सियासी इतिहास की बात करें तो जनवरी में हुए उपचुनाव में पहली बार कमल खिला था। तब भाजपा ने इनेलो छोड़कर आए डॉ. कृष्ण मिढ़ा को प्रत्याशी बनाया था।अंदर की बात यह है कि उपचुनाव के समय भाजपा संगठन ने पूर्व वित्त मंत्री मांगेराम गुप्ता के बेटे महावीर गुप्ता की टिकट फाइनल कर दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने मोदी व शाह के सामने डॉ. कृष्ण मिढ़ा के लिए स्टैंड ले लिया। सीएम के अड़ जाने के कारण संगठन को मिढ़ा के नाम पर मुहर लगानी पड़ी। मिढ़ा को टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री व बराला के नजदीकी जवाहर सैनी ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए लिखा था कि 35 साल की मेहनत पर 2 महीने भारी। इसका असर यह रहा कि चुनाव खत्म होते ही मुख्यमंत्री ने जवाहर सैनी को वन विकास निगम का चेयरमैन बना दिया। जबकि उनकी पत्नी पूनम सैनी जींद नगर परिषद की चेयरपर्सन हैं।अब 19 पार्षदों जवाहर सैनी के घर पर कहा कि वे भाजपा हाईकमान के सामने टिकट के लिए दावा पेश करें। पार्षदों ने सैनी को दिया समर्थन वार्ड 1 से पार्षद सुनीता रंगा के पति पालाराम, वार्ड 2 की पार्षद पूजा के ससुर अशोक कपूर, 3 के पार्षद रणधीर राणा, 4 के पार्षद हरपाल सिंह, 5 के पार्षद कर्मवीर मोना, 8 की पार्षद सीएम के भाई गुलशन परूथी, 13 के पार्षद विनोद सैनी के पिता पूर्व पार्षद रूपराम, 16 के पार्षद मुकेश शर्मा के पिता अशोक बबली, 18 की पार्षद रजनी के पति रविंद्र जांगड़ा, 19 की पार्षद मीनू के पति संदीप, वार्ड 22 के पार्षद सुमेर पहलवान, 23 के पार्षद संदीप कटवाल, 26 के पार्षद हरेंद्र काला सैनी, 28 की पार्षद अनु सैनी के भाई जोगेंद्र सैनी, 29 की पार्षद राजवंती मेहरा के पति डॉ. संजीव मेहरा, 30 के पार्षद राममेहर ठेकेदार, वार्ड 31 की पार्षद शोभा गोयल के पति संजय गोयल, नामित पार्षद भारत भूषण टांक, मार्केट कमेटी के चेयरमैन जोगेंद्र बूरा ने जवाहर सैनी के घर पहुंचकर टिकट के लिए दावा करने का आह्वान किया।